Local & National News in Hindi
Header Top

रील्स के चक्कर में गई रीयल जिंदगी

0 334

दुर्ग_ सोशल साइट्स ने आज अपना पैर ऐसा जमा लिया है जिसका लत एक बार लग जाने के बाद दोबारा नही छुटता। और इस भवंर मे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग और गृहिणी फंस चुके है।इसके चलते कई घर बर्बाद और कई लोगो की जान भी जा चुकी है। इसका जीता जागता उदाहरण आज की ये घटना है। जिसमे पत्नी को सोशलमीडिया पर एक्टिव रहने से मना करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने तैश में आकर फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।

सुपेला भिलाई क्षेत्र में एक पत्नी ने  इस बात पर फांसी लगाकर जान दे दी कि उसके पति ने दिनभर मोबाइल पर लगे रहने से मना कर दिया। मृतिका का पति भूपेन्द्र साहु ने बताया कि उसकी पत्नी रचना साहु पूरे दिन सोशलमीडिया पर लगी  रहती थी. इसको लेकर उसने पत्नी से मोबाइल ले लिया था, इसी बात पर नाराज रचना साहु ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.