Local & National News in Hindi
Header Top

अनोखे तरीके दुल्हन ढूंढ रहा रिक्शा चालक

0 109

दमोह (मध्य प्रदेश प्रदेश) दुल्हन ढूंढने का तरीका कैसे-कैसे अजीबोगरीब हो सकता है इसी कड़ी में हम आगे बताते हैं कि दमोह जिले में अनोखे तरीके से दुल्हन ढूंढने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपने ई रिक्शा पर बकायदा होर्डिंग पर अपना बायोडाटा लगाकर घूम रहा है, युवक का नाम दीपेन्द्र राठौर है जो ई-रिक्शा चलाता है।

उसने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिग लगा रखा है। इसमें उसने अपनी पूरी जानकारी (जैसे कि शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि) लिखी है‌। ई-रिक्शा को लेकर वो शहर में घूम रहा है। जहां भी वो रिक्शा लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी जानकारी को पढ़ने लगते हैं। फिलहाल, युवक शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

दीपेन्द्र राठौर ने बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है। मगर, कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। वो चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। इसलिए वो शादी करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।

होर्डिंग में उसने एक विशेष बात लिखी है। वो ये है कि शादी करने में जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की लड़की उसके पास शादी का प्रस्ताव लेकर आ सकती है या उसके परिवार के लोग आ सकते हैं।

उसने कहा कि होर्डिंग लगाकर लड़की को खोजने की इस पहल में उसके माता-पिता की भी सहमति है। माता-पिता पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। इसलिए उनके पास शादी के लिए लड़की खोजने का टाइम नहीं है। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ रहा है।

उसने बताया कि फिलहाल वह खुद का ई-रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है‌। उसका कहना है कि जो भी लड़की उसकी जीवन संगिनी बनेगी, वो हमेशा उसे खुश रखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.