छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने कलेक्टर द्वारा राष्ट्रपति एवम प्रधान मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
दुर्ग_ 22 फरवरी 2024 ,, सिख समाज के द्वारा किसानों के हित मे पिछले काफी समय से एसपी एवं कृषि संबंधी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष , धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के हितों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिख पंचायत( भिलाई दुर्ग )ने आज राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री को कलेक्टर के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कुछ भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल में स्थित कार्यकर्ता द्वारा सिख पगड़ी धारी जो पुलिस वर्दी में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं उसे खालीस्थानि शब्द से संबोधित किया गया एवं इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं इस संदर्भ में भी आज राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
