Local & National News in Hindi
Header Top

पत्थर से कुचलकर हत्या

0 19

भिलाई _दिनांक 24.02.2024 को प्रातः लगभग 11.30 बजे थाना मिलाई नगर व्हाय शेप ब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजकुमार लहरे तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया।प्रथम दृष्टया मृतक की किसी अज्ञात आरोपियों व्दारा पत्थर से मारकर चोट पहुंचाकर हत्या किया जाना पाया गया।मृतक की पहचान डिपरापारा दुर्ग निवासी शेख शाहरूख पिता शेख समीर उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई । मृतक के विरुद्ध थाना मोहन नगर एवं थाना दुर्ग में अपराध कायम है।थाना मिलाई नगर मर्ग कायम किया गया है। प्रकरण हत्या का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। घटना के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.