Local & National News in Hindi
Header Top

शातिर चोर गिरफ्तार

0 178

 

 

स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के विभिन्न इलाको से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई करीब तीन लाख रूपये की संपत्ति बरामद

नाम आरोपी

* नागेश्वर चंदेल उर्फ नागेश पिता तोरणलाल चंदेल उम्र 19 वर्ष साकिन इंदिरा गांधी स्कूल के सामने वार्ड नं. 11 थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।

* हेमंत कुमार पटेल उर्फ राजा पिता हेमलाल पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन इंदिरा गांधी स्कूल के सामने वार्ड नं. 11 थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।

 

भिलाई _ चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में लगातार चोरी होने का शिकायत प्राप्त हो रहा था। दीनदयाल कालोनी से प्रार्थी त्रिलोक धनकर साकिन ग्राम कुसुमकसा डौण्डी जिला बालोद, देवेन्द्र सोनी, उमेश कुमार एवं प्रतिभा सहानी साकिनान् दीनदयाल कालोनी खम्हरिया चौकी स्मृतिनगर से चोरी होने की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर नगर में क्रमशः अपराध क्र. 578/2021 धारा 379 भादवि, 197/2024 धारा 457, 380 भादयि, 236/2024 धारा 379 भादवि 237/2024 धारा 457, 380 मादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

*उक्त चोरी के घटनाओ को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (मा.पु. से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देश के परिपालन एवं  अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, शहर, नगर पुलिस अधीक्षक  विश्वदीपक त्रिपाठी भिलाई नगर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुखबीर सूचना एवं घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही नागेश्वर चंदेल उर्फ नागेश को पकड़ कर कढ़ाई से पूछताछ किया गया जो अपने एक अन्य सहयोगी हेमंत कुमार पटेल के साथ मिलकर उपरोक्त स्थानो में चोरी करना स्वीकार किये। जिसके निशादेही पर * 1 नग एलजी कंपनी का एलईडी टीवी 55 इंच * 1 नग स्कूटी एक्टीवा क्र. सीजी 07 बीएफ 8150 * 8 नग मो.सा. का बैटरी * 2 नग मोबाईल * 1 होम थियेटर एवं अन्य घरेलू समान जुमला कीमती करीबन 3,00,000/- (तीन लाख रूपये) को जप्त किया गया। उसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया,न्यायालय दुर्ग मे पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री पुरषोत्तम कुरें स्मृतिनगर, सउनि उत्तम कुमार साहू, सउनि बी.एल. साहू, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्र.आर. मो. अहफाज खान, प्र.आर रामकृष्ण सिन्हा, प्र.आर. हरिश कुमार सिंह, प्र.आर. डेरहा दास साहू, आर. तुषार छदैया, सविंदर सिंह, जी. लक्ष्मी नारायण, आत्मानंद कोसरे, सत्यनारायण सिन्हा, संजीव ओझा, गोपाल लामा, भूमिन्द्र वर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, आर, राकेश निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.