Local & National News in Hindi
Header Top

पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 192

13 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा  रंगे हाथ पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 1,25,150/- रूपये नगद एवं ताशपत्ती बरामद।

रायपुर_ 05 मार्च 24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमतराई स्थित थोक सब्जी मण्डी के पीछे खेत में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड मारा गया। कार्यवाही के दौरान कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,25,150/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 118/24 एवं 119/24 धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी….

01. महेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा थाना विधानसभा रायपुर।

02. सुधीर सोनकर पिता प्रभाष सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी लाखेनगर आजाद चौक रायपुर।

03. सियाराम साहू पिता संतू राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चिचलगोंदी थाना अर्जुदा जिला बालोद।

04. टीकम साहू पिता गोविंद राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लालपुर टिकरापारा रायपुर।

05. टेकराम साहू पिता धनराज साहू उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

06. भूपेन्द्र साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी छेरीखेरी मंदिर हसौद रायपुर।

07. उत्तम कुमार देवांगन पिता गयाराम देवांगन उम्र 42 वर्ष निवासी चंगोराभाठा डी.डी. नगर रायपुर।

08. ओमकार वैष्णव पिता शिवादास वैष्णव उम्र 26 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गली नं0 02 गुढ़ियारी रायपुर।

09. गोविंद साहू पिता हंशु राम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी गली नं0 03 लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी रायपुर।

10. तरूण केशरवानी पिता मुरली केशरवानी उम्र 27 वर्ष निवासी जगन्नाथ मंदिर के पास गायत्री नगर खम्हारडीह रायपुर।

11. हेमंत साहू ऊर्फ राजू पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी छ0ग0 नगर टिकरापारा रायपुर।

12. भागवत साहू पिता रूगडु साहू उम्र 38 वर्ष सा0 ग्राम देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा ।

13. रवि साहू पिता डोमार साहू उम्र 30 वर्ष सा0 संतोषी गुरू घासीदास मैदान ताजनगर टिकरापारा रायपुर।

<

Leave A Reply

Your email address will not be published.