
रायपुर _ 09/03/24 को चंडी शीतला मंडल महिला मोर्चा की टीम दुर्ग के द्वारा रायपुर के कार्यक्रम में लिखित प्रारूप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
केन्द्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला समूह गठन के लिए कार्यरत महिलाओं को C.R.P. मानदेय प्रतिमाह 8000/- देने के विषय में।
1. भारत सरकार की शहरी आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, नईदिल्ली के निर्देशानुसार नगरीय निकाय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं का स्व-सहायता समूह का गठन शासन के निर्देशानुसार किया गया है।
स्व-सहायता समूह गठन के लिए पहले C.R.P. को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित C.R.P. के द्वारा ही महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए स्व-सहायता समूह का गठन किया गया। आज हम सभी C.R.P. बिना मानदेय के ही कार्य कर रही है।
2. स्व-सहायता समूह के दस्तावेज संधारण बैंक का कार्य हमारे द्वारा किया जाता है । स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर जाकर गीला कचरा-सूखा कचरा अलग करने एवं बाहर शौच मुक्त के लिए प्रेरित किया गया ।
सरकार की समयानुसार नवीन योजनाओं / शासकीय का की समयानुसार नवीन योजनाओं / शासकीय कार्यक्रमों में भी हमारे द्वारा महिला समूह के माध्यम से डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही कोविड 19 में भी हमारा निरंतर सहयोग रहा है।
3. शहरी आजीविका मिशन महिला स्व-सहायता समूह गठन में मुख्य भूमिका हम सब C.R.P. की है ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है लेकिन हम शहरी निकाय की C.R.P. को मानदेय क्यों नहीं दिया जा रहा है जिसके C.R.P. के सदस्यों द्वारा निरंतर पत्राचार किया गया । साथ ही जनप्रतिनिधियों के पास भी अपनी पीड़ा मौखिक रुप से रखी गई जिसमें सिर्फ आश्वासन ही मिला ।
4. शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन के समस्त कार्यक्रमों में हमारी समूह की महिलाओं को बुलाया जाता है किन्तु कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने का वाहन भत्ता भी स्वयं वहन करना पड़ता और सभी महिलाओं के समयानुसार नाश्ता एवं भोजन का भी खर्च स्वयं उठाना पड़ता है ।
हम सब C.R.P. ने घर-घर जाकर अपना समय देकर स्व-सहायता समूह का गठन किया है। हमारे साथ भी अन्याय न करें व हमारे समय और मेहनत को देखते हुए हमें भी प्रतिमाह रु. 8000/- (आठ हजार रु.) मानदेय दिया जाए। साथ ही जब तक मानदेय राशि पारित नहीं होता उस स्थिति में किसी भी कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम स्थल तक जाने-आने और भोजन का भत्ता भुगतान संबंधित विभाग को प्रदान करने निर्देशित करने की कृपा
करें ।
