Local & National News in Hindi
Header Top

पुरानी रंजीश पर प्राण घातक हमला…….

0 233

 

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की कार्यवाही, पुरानी रंजीश पर प्राण घातक हमला कर 02 व्यक्ति को किया घायल,04 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू जप्त।

 

दुर्ग _ दिनांक 09/03/24/ को थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 294, 506, 323, 324, 307, 34 भादवि के मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की बांधा तालाब गजंपारा दुर्ग में कमल देशमुख एवं अमरिका देशमुख दुर्ग को धमेन्द्र साहू, मुकेश साहू, देवेन्द्र साहू एवं लाकेश साहू द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से कमल देशमुख एवं अमरिका देशमुख के सिर, चेहरा, छाती, पेट एवं शरीर के अन्य जगह पर मारकर घायल कर दिया कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे हमराह स्टाफ के पटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन निर्देशन में, एवं अति-पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी खगेन्द्र पटारे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया। प्रकरण में आरोपी 01. बमेन्द्र साहू पित्ता नारायण साहू उम्र 36 साल 02. मुकेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 25 साल 03. देवेन्द् साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 22 साल साकिन बांधातालब गंजपारा दुर्ग 04. ताकेश साहू पिता टीकमलाल साहू उम्र 35 साल निवासी हिररी बोरी दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि पूरनदास, आरक्षक लप पाण्डेय व आलउद्दीन शेत्र का सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.