Local & National News in Hindi
Header Top

कुख्यात आरोपी गिरफ्तार……..

0 152

 

दुर्ग _ दिनांक 12/03/24 मंगलवार , रविवार की रात जिले में पुलिस कॉम्बिंग गश्त चल रही थी, तभी बिहार एसटीएफ की टीम ने वहां के कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रोबेशनर डीएसपी आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जिसे भेजकर हरि नगर के एक मकान में दबिश दी गई। वहां से पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह को धर दबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक चंदन सिंह पर बिहार के सिवान जिले के दरौदा एमएच नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें मुख्य रूप से दिलीप यादव की हत्या की और उनके भाई हरेंद्र और रमेश पर हमला किया था। पूरा मामला 8 जून 2014 का है।

वहीं 2017 में होम गार्ड के जवान वासिंद्र दत्त पाठक की हत्या में भी चंदन को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वर्तमान में 26 जून 2023 को आरोपी चंदन सिंह पर सरन जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र में कांट्रेक्टर से रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का भी आरोप है। इसी केस जांच बिहार पुलिस कर रही थी और उसे तलाशते हुए बिहार एसटीएफ को टीम रविवार शाम दुर्ग पहुंची थी।

2010 से अब तक 6 से अधिक मामलों का आरोपी

जानकारी के मुताबिक कुख्यात आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ बिहार में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी, डकैती, डकैती प्लानिंग, एक्सटॉर्शन जैसे गंभीर मामले शामिल है।

हत्या के मामले में उसे सजा भी हुई थी। फरार होने के बाद बिहार पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था। बिहार की STF टीम कुख्यात आरोपी की तलाश में थी, जिसे दुर्ग पुलिस की मदद से देर रात पकड़ा गया। आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.