Local & National News in Hindi
Header Top

कांग्रेस पार्टी ने किसान परिवार के बेटे को…….

0 140

 

दुर्ग _ दिनांक 12/03/24 को छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में दुर्ग भिलाई के सैकड़ो NSUI कार्यकर्ता ने आज दुर्ग कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच कर दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाए जाने पर NSUI के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है जिसे लेकर भारी संख्या में पदाधिकारीगण बधाई देने पहुंचे।इस दौरान सोनू साहू ने बताया कि राजेंद्र साहू  एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस के छात्र विंग NSUI से जुड़कर पार्टी संगठन में सच्चे सिपाही के रूप में लगातार सक्रिय रहकर आम जनों और हर वर्ग के लोगों के हितों में उनके अधिकार की लड़ाई लड़कर पूरी सक्रियता के साथ आवाज उठाते आए हैं जिस कारण आज देश कि सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी ने किसान परिवार के बेटे को लोकसभा टिकट देकर एक जमीनी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया है इस फैसले के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं का NSUI कार्यकर्ता ने धन्यवाद आभार प्रकट किए।

NSUI साथी एवं साहू समाज के युवा कार्यकर्ता में  राजेंद्र साहू नाम की घोषणा से काफी उत्साहित हैं साथ ही संगठन के द्वारा चुनाव में जो भी जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की जाएगी उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण कर कांग्रेस प्रत्याशी को इस चुनावी रण में पार्टी के सच्चे सिपाही के तरह चुनाव मैदान में हर संभव अपना शत प्रतिशत सहयोग प्रदान करेंगे।

सोनू साहू ने बताया कि दुर्ग लोकसभा में साहू समाज एक प्रमुख एवं निर्णायक समाज हैं राजेंद्र साहू जो संगठन में विभिन्न पदों में रहकर भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में स्वयं एक सक्रिय जमीनी स्तर में 30 वर्षो से पार्टी संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है वे हर तबके और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में पार्टी और समाज में आम जनों के बीच बेदाग स्वच्छ छवि जनधार वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं इसका भरपूर फायदा को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी राजेंद्र साहू को अधिक मतों से विजय बनाने में मदद प्राप्त होगा।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से NSUI के जिला उपाध्यक्ष रवि साहू जिला महासचिव बॉबी गिल युवा कांग्रेस के हरीश देवांगन, सोशल मीडिया से राज देवांगन, अहिवारा NSUI के उपाध्यक्ष रमेश दास, देवेश राजपूत, अहमद, विसु, नवदीप, विसभ, आर्या, विकास, जय नारायण सेन, हर्ष ओझा, राहुल यादव, दद्दू, रुस्तम नेताम, अभिषेक, सूर्यकांत देशमुख, पिंटू, जतिन टाकुर सहित करीब 200 NSUI के युवा कार्यकर्ता ने बधाई देकर सभी लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को इस चुनाव में जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर भारतीय जनता जुमला पार्टी तानाशाही मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कर केंद्र में INDIA गटबंधन वाली पुनः यूपीए कांग्रेस सरकार बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने जीत का संकल्प लिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.