दुर्ग लोक सभा क्षेत्र में ईमानदारी की राजनीति लाने व मतदाता जनों का मान सम्मान बढ़ाने के लिए संकल्पित जनसेवक अरुण जोशी ने लगातार चौथी बार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में सांसद चुनाव लड़ने का विधिवत ऐलान किया है। यह चुनाव अरुण जोशी का 12वां बार का राजनैतिक चुनाव लड़ने का होगा। अभी तक 5 बार दुर्ग शहर विधायक पद के लिए 3 बार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद के लिए एवं 1 बार दुर्ग नगर-निगम महापौर पद के लिए तथा 2 बार पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमा चुका है।
अरुण जोशी वर्ष 2014 के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव में मात्र 1500/- रुपये खर्च कर 16529 वोट हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है एवं वर्तमान हुए विधान सभा चुनाव में विधायक पद के लिए दुर्ग शहर से मात्र 2000/- रुपये खर्च कर चौथा स्थान हासिल किया है।
अरुण जोशी का संकल्प है कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाता जनों को खुशहाल रखना साथ ही उन्हें उनके वोट का सही मान सम्मान देने के लिए सभी मतदाताओं को प्रति माह पूरे 5 साल तक मतदाता वोटर पेंशन सम्मान स्वरुप उपहार देने के साथ ही जरुरतमंद मतदाता जनों को रोजगार व स्वरोजगार दिलाने एवं सभी मतदाता जन परिवार को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा की व्यवस्था कराना प्रमुख प्राथमिकता है।
अरुण जोशी जनसेवक बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने के लिए अपने क्षेत्र में प्रयासरत रहे। अभी तक के सभी राजनैतिक चुनाव अपने दम पर बिना खर्च किये वो भी एक सायकिल के जरिये चुनाव प्रचार प्रसार करते हुए लड़े है जो देखा जाए तो आज के आधुनिक राजनैतिक गतिविधियों के लिए एक मिसाल है।
अब कि बार होने वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुनाव में मेरा सीधा मुकाबला राष्ट्रीय पार्टी से है न कि उनके उम्मीदवार से होगा।
