धमतरी जिले में पुल से बाइक टकराने से नहर में गिरे तीन युवक की मौत।
धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवकों की बाइक पुल से टकरा गई, जिसके बाद तीनों युवक नहर में जा गिरे, जिससे तीनो की जान चली गई। यह घटना सांकरा से भोथली मार्ग के बीच नहर में बने पुल के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार सांकरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक पुल के किनारे से टकरा गई, जिसके बाद तीनों नहर में जा गिरे इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
