दुर्ग _(सीजी फास्ट न्यूज) 20 मार्च 24 को कादंबरी नगर दुर्ग में श्री श्याम बाबा के प्रगटोत्सव पर खाटू वाले श्याम बाबा के दरबार में रात्रि 09.45 को दुर्ग लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल पूजा अर्चना की और सभी के सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मन्दिर में चल रहे भजन का आनंद उठाया। मंदिर समिति की ओर से विजय बघेल को श्री श्याम बाबा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
विजय बघेल से पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है इसमें आपकी क्या राय है इस पर विजय बघेल ने बताया कि कांग्रेस की नाव डगमगा रही है और डूबने वाली है, इसलिए आम जनता को गुमराह कर रही है और जो वादा पूरा नहीं कर सकती ऐसी घोषणा की जा रही है । आगे बताया कि बहुत से कांग्रेस ,निर्दलीय पार्षद व कार्यकर्ता भाजपा में जुड़ रहे हैं, अभी तक 2000 से अधिक भाजपा में शामिल हो चुके हैं ।
