बिलासपुर _ (सीजी फास्ट न्यूज) मस्तूरी समीपस्थ ग्राम रिस्दा में प्रत्येक वर्ष होली के दिन मिर्गी मरीजों को निःशुल्क दवा दिया जाता है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मार्च सोमवार को होली के दिन प्रदीप सिंह चंदेल पीड़ित व्यक्ति को दवा देने की पूरी तैयारी कर चुका है। कई वर्षों से चली आ रही है दवा देने लेने की परंपरा से हजारों मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। सभी मरीजों को लगातार 3 वर्षों तक इस दवा को लेना होता है। दूर-दूर तक विख्यात यह दवा को लेने के लिए होली के पहले दिन से ही हजारों की तादाद में मरीज को परिजन लेकर पहुंचे होते हैं ।और होली के दिन प्रात 6:30 बजे से जो दवा देने का जो सिलसिला चालू होता है वह दोपहर 01बजे तक ही चलता है। दूर दराज से पहुंचने वाले मरीज व उनके परिजनों को ठहरने के लिए बकायदा पंडाल लगाकर व्यवस्था बनाए रखते है। दवा लेने के लिये मरीज को केवल एक नारियल,अगरबत्ती व थोडा़ सा गुड़ लेकर जाना होता है, ताकि नारियल व गुड़ में मिलाकर दवाई दी जा सके,यह दवाई पूरी तरह नि:शुल्क होता है।
ग्राम रिस्दा, नेशनल हाईवे क्रमांक49 मे स्थित है!यह बिलासपुर से 23 किलोमीटर की दूरी पर बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर स्थित है,जिसे आप गूगल मेप मे रिस्दा – मस्तूरी, सर्च कर सकते है।
नियम :-
*दवाई केवल मरीज को ही दवाई स्थल पर दिया जाता है,इसलिये पीड़ित व्यक्ति को साथ लेकर जाए।
*दवाई खाने से पहले मरीज को खाली पेट रहना होता है,इसलिये इस दिन मरीज को दवाई खाने तक खाली पेट रहना होता है।
*दवाई लगातार 03 वर्षो तक खिलाना अनिवार्य है,एक वर्ष दवाई खिलाने के बाद दूसरे वर्ष गेप न करे।
*दूर से आने वाले,रात रूकने वाले लोग अपने साथ अपना चादर,कंबल व जरूरी सामान साथ लेकर जाए।
*रात रूकने वालो के लिये नि:शुल्क भोजन व्यवस्था किया जाता है।
*यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है,यदि कोई व्यक्ति दवाई के नाम पर या व्यवस्था के नाम पर आपसे पैसो की मांग करता है तो कृपया किसी भी व्यक्ति को पैसा न दे,यह नि:स्वार्थ सेवाभाव है,और आप इसकी सूचना सदस्यो को निम्न लिखे नम्बरो पर दे सकते है।
साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये भी उक्त नम्बरो पर
9993043172, 9589873544, 7000842885, 9109306649, 7898603591, 7354191277, 7898436679, 9893832710 सम्पर्क कर सकते हैं।
