Local & National News in Hindi
Header Top

दिव्यांगजनो हेतु अनेबल इंडिया द्वारा हमारी वाणी और मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न

0 82

डोंगरगढ़ _ (सीजी फास्ट न्यूज़) 21 मार्च 2024 को डोंगरगढ़ ब्लाक के मोहनपुर चारभाठा में दिव्यांगजनो हेतु अनेबल इंडिया द्वारा हमारी वाणी और मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें अनेबल इंडिय से कमलकांत नायक,फ्रेंक सर पहुंचे वहीं छत्तीसगढ़ से ऋषि मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच, श्रीयारानी देई समाज सेवी, ममता चंद्रवंशी समाज सेवी के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें पद्म श्री फूलबासन यादव मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह, पोषण सिन्हा दिव्या तपस्विनी प्रा.लि सी औ. व ग्राम पंचायत के आस पास क्षेत्र के दिव्यांग भाई बहन उपस्थित थे जिन्हें कमलकांत नायक जी ने सभी को हमारी वाणी जानकारी देते हुए बताया कि *9266344222* यह एक टोल फ्री नम्बर है जिसमें दिव्यांगजन अपनी बातें जैसे पढ़ाई लिखाई , रोजगार, स्वयं प्रशिक्षण, खेला खुद , उपकरण , स्वास्थ्य संबंधी अन्य बातों को रखा सकते जिससे उन्हें घर बैठे ही 24 घंटों के अन्दर जवाब दिया जायेगा क्योंकि इस प्लेटफार्म पर लाखों दिव्यांग भाई बहन जुड़कर किसी न किसी के पास से कुछ न कुछ समाधान है क्योंकि दुनिया में ऐसा कुछ नहीं जिसका समाधान न हो , वहीं फ्रेंक सर ने बताया कि हमारी वाणी किसी भी दिव्यांग को रोजगार नहीं देगी लेकिन रोजगार कैसे मिल सकता है इसकि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उसी प्रकार किसी दिव्यांग को उपकरण कहा से प्राप्त हो सकता है, पढ़ाई लिखाई , खेलो की जानकारी दी गई उसके उपरांत ऋषि मिश्रा, श्रीयारानी देई, ममता चंद्रवंशी ने सभी उपस्थित दिव्यांग भाई बहनों एवं ग्राम वासियों से मतदान करने हेतु अनुरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.