सूरजपुर छत्तीसगढ़ _ (सीजी फास्ट न्यूज़) मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 24 दिन सोमवार की रात चार युवक खरसुरा गांव से होली खेलकर अपने गांव लौट रहे थे, चारों युवक आपस मे दोस्त थे। लौटने के दौरान सूरजपुर मार्ग टावर के पास सूरजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक युवक रवि किंडो की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं घायल तीन युवकों को उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान सचिन और संदीप की भी मौत हो गई। मृतक रवि और संदीप शिवनगर गांव और सचिन ग्राम सलवा का रहने वाला था। घायल विनय निवासी सलवा का उपचार अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। घटना के बाद कार चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
