Local & National News in Hindi
Header Top

देसी जुगाड़ से हेलीकॉप्टर बनाने वाले, टेस्टिंग के दौरान मौत……

0 159

(सीजी फास्ट न्यूज़) एक सोच दुनिया को कहां से कहां ले जा सकता है,जो अपने टैलेंट से सबको हैरान कर देते हैं। दुनिया में कुछ तो ऐसे भी लोग हैं, जो देसी जुगाड़ से बाइक, कार और हेलिकॉप्टर तक बना देते हैं और देश-दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। वैसे तो हेलिकॉप्टर बनाना आसान नहीं होता, लेकिन वो कहते हैं ना कि अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं होता, आजकल ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दावा किया जा रहा है कि शख्स ने खुद एक हेलिकॉप्टर बनाया था, लेकिन उसी हेलिकॉप्टर से एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। दरअसल, हेलिकॉप्टर के पंखे से उस शख्स की गर्दन ही कट गई शख्स ने दो सीटर हेलिकॉप्टर बनाया था और अंदर खुद ही बैठा हुआ था इसी दौरान हेलिकॉप्टर का पंखा तेजी से घूम रहा था, लेकिन इसी बीच अचानक पंखे से कुछ टकराया, जिससे हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर में जो शख्स सवार था, उसके साथ ऐसा गंभीर हादसा होता है कि उसका गला ही कट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.