Local & National News in Hindi
Header Top

चापड़ लहराने वाले व्यक्ति गिरफ्तार…….

0 70

* चापड़ (दाब) लहराने वाले को पकड़ने में वैशाली नगर पुलिस को मिली सफलता ।

* राहगीरो को चापड़ दिखाकर डरा धमका रहा था आरोपी।

* वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

भिलाई_ (सीजी फास्ट न्यूज़) मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 29.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति राम नगर मुक्तिधाम तालाब के पास अपने हाथ में लोहे का दंडा (दाब) रखकर लहराता हुआ आ रहा है व आने जाने वाले को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक   जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी की निर्देशन में निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठीत कर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे जहा एक व्यक्ति हाथ में लोहे का दाब चापड़ रखकर लहरा रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम आदित्यनाथ यादव उर्फ डम्पी पिता सुरेन्द्रनाथ यादव 20 वर्ष साकिन संग्राम चौक केम्प 1 थाना वैशाली नगर जिला-दुर्ग छ०ग० का निवासी बताया जिसे हिरासत में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25. 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से थाना वैशाली नगर में प0-76/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को दिनांक 29.03.2024 को विधीवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देते हुए ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा , घनश्याम

सिंह नेताम, आरक्षक 1566 आवेश सिद्दीकी आरक्षक 362 नितेश पान्डेय, आरक्षक 954 जितेन्द्र सिंह, आरक्षक 494 भूपेन्द्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.