Local & National News in Hindi
Header Top

भारत माता चौक के पास लगी भीषण आग

0 89

रायपुर_(सीजी फास्ट न्यूज़) दिनांक 5 अप्रैल को राजधानी के भारत माता चौक के पास बिजली दफ्तर में लगी भीषण आग तेज हवा के चलते लगातार आग फैलती रही। आसपास की एरिया भवन, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करा दिया गया है। वहीं लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को खाली कराने की अपील की गई। इस घटना में सैकड़ों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए। हर तरफ अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के करीब बिजली विभाग के सब डिविजनल कार्यालय का गोदाम है। यहां हजारों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर रखे हैं।  आज शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई और कुछ ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट भी हुआ। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां आग बुझाने में लगी रही। आखिर यह आग कैसी लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.