कुम्हारी।जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस केडिया डीसलरी से रायपुर कुम्हारी रोड की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है,जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है, मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है, दो क्रेन को राहत कार्य में लगाया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
