छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है
कवर्धा । आज देशभर में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। आज देश के 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर जमकर वोटिंग हुई। मतदान केंद्र में आज सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। लेकिन दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कवर्धा के 21 ग्राम पंचायतों के सरपंच ने कांग्रेस छोड़कर आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन सभी को जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी ने गमछा पहनाकर बीजेपी में प्रवेश करवाया है।
