Local & National News in Hindi
Header Top

मुखबीर की सूचना पर कुम्हारी थाना पुलिस टीम के द्वारा …..

0 66

 

*ग्राम कपसदा थाना कुम्हारी में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करते आरोपी रमेश डहरिया को कुम्हारी पुलिस द्वारा रेड कर अवैध शराब रखने के संबंध में कार्यवाही की गई।

*आरोपी के कब्जे से 50 पौवा देशी शोले मशाला शराब को किया गया जप्त।

दुर्ग। ग्राम कपसदा (कुम्हारी) दिनांक 25.04.2024 को मुखबीर सूचना पर कपसदा गांव के रमेश डहरिया पिता बसंत डहरिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम कपसदा थाना कुम्हारी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक तलाश रहे कि सूचना पर थाना कुम्हारी के पुलिस टीम शासकीय वाहन से ग्राम कपसदा रवाना होकर घटना स्थल राजेन्द्र महिलांग के घर के पास दमादपारा ग्राम कपसदा कुम्हारी के पास घेराबंदी कर आरोपी रमेश डहरिया पिता बसंत डहरिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम कपसदा थाना कुम्हारी को मौके पर पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 50 पौवा शोले देशी मशाला शराब कीमती 5,500 रूपये जप्त किया गया। जो आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने से विधिवत् रूप से गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.