Local & National News in Hindi
Header Top

सड़क डामरीकरण का भूमि पूजन….

0 50

   * जिला हॉस्पिटल परिसर में सड़क डामरीकरण का विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन,शीघ्र हुआ सड़क डामरीकरण कार्य शुरू।

* डामरीकरण कार्य से हॉस्पिटल परिसर में आने वाले नागरिको को मिलेगा सुगम सड़क।

दुर्ग। 05 अक्टूबर 24।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जिला हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सुगम सड़क मिलेगा। सड़क डामरीकरण पुराने व जगह-जगह गड्ढे होने से डॉक्टर व हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी जिसे संज्ञान लेते हुए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल से जिला हॉस्पिटल परिसर में 15 वे वित्त मद से 12,53,000 रूपये लागत से सड़क को डामरीकरण करने शनिवार को भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू भी कराया गया।

जिला हॉस्पिटल की सड़क काफ़ी खऱाब हो गईं है जिला हॉस्पिटल परिसर में लोगो का आना जाना लगा रहता है।शहर और जिले क्षेत्र के नागरिकों को जिला हॉस्पिटल में ईलाज के लिए आने वाले मरीज के वाहन तथा एम्बुलेंस को आने में समस्या हो जाती थी।

जिसे देखते हुए सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया गया और आज विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता गुड्डू यादव,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉप एवं नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क.29 हास्पिटल ओ.पी.डी. बिल्डिंग से आपातकाल बिल्डिंग तक डामरीकरण कार्य बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया गया।इस दौरान उपस्थित वार्ड के पार्षद व हॉस्पिटल सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू,आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ ओपी वर्मा,जीवन दीप समिति मुख्य लिपिक जीपी उपाध्याय दिलीप ठाकुर व नागरिकों ने विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त किये शीघ्र ही सड़क बन जाने के बाद जिला हॉस्पिटल जाने मरीजों को आने जाने में सहूलियत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.