Local & National News in Hindi
Header Top

राजेश ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

0 74

दुर्ग (अंडा) दिनांक 06/11/24  राजेश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान ग्राम अण्डा में अज्ञात चोर द्वारा दुकान शटर को उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी रकम को चोरी कर लिये जाने की सूचना पर थाना अण्डा में अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर आरोपी अरमान खान पिता अजीज अली उम्र 18 वर्ष 10 माह पता बुडौरा कुमहापुर थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश वर्तमान ग्राम चुनकट्टा थाना उतई जिला दुर्ग एवं विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया है तथा अन्य थाना क्षेत्र गुण्डरदेही, रनचिरई, बालोद, थनोद में भी चोरी करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले के आरोपी अरमान खान को विधिवत दिनांक 06.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय दुर्ग भेजा गया हैं। मामले में विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.