Local & National News in Hindi
Header Top

  सशक्त एप्प के माध्यम से 05 वर्ष पूर्व चोरी गई एक्टिवा वाहन व आरोपी गिरफ्तार

0 64

 

दुर्ग (नेवई ) 18 दिसंबर  24 _“सशक्त एप्प” के माध्यम से चोरी गई वाहनों के पतासाजी हेतु अभियान चलाया जा रहा है । कि इसी दौरान संदेही आशीष कुमार साहू पिता रामाधार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन लोकनाथ नगर उमरपोटी थाना उतई जिला दुर्ग छ.ग. को एक्टीवा न्यू सोल्ड बिना नम्बर ग्रे कलर इंजन नम्बर JF50EA0056516 एवं चेचिस नम्बर ME4JF50AHKA056844 को बेचने की फिराक में घुमते हुये सूचना प्राप्त होने के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी आशीष कुमार साहू को घेरा बंदी कर पकडकर वाहन के दस्तावेज के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन को स्वंय का होना बताया गया जिस पर दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “सशक्त एप्प” पुलिस अभियान के तहत आरोपी के पास उपलब्ध वाहन का चेचिंस नंबर एवं इंजन का मिलान किया गया जो कि आरोपी के पास उपलब्ध वाहन चोरी का होना एवं पुलिस थाना नेवई में अपराध 296/2019 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया जिसके प्रार्थी विरेन्द्र यादव निवासी शिवनगर रूआबांधा बस्ती को बुलाकर वाहन कि पहचान कार्यवाही करायी गई वाहन मालिक द्वारा बरामद एक्टिवा वाहन को अपने वाहन बताया व मूल दस्तावेज के साथ वर्ष 2019 में दर्ज कराये एफआईआर की कॉफी पेश किया जिसको आधार मानकर आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा एक्टिवा वाहन को दिनांक 31-10-2019 को आजाद मार्केट रिसाली चित्रांश मेडिकल स्टोर के सामने दोपहर करीब 01:00 बजे चोरी करना एवं बेचने हेतु ग्राहक तलाश करना बताया । प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.