Local & National News in Hindi
Header Top

प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था

0 76

 

दुर्ग – 16 मार्च 25 विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा एवं विभाग मंत्री अनिल गुर्जर के आदेशानुसार बजरंग दल द्वारा धर्मांतरण कराने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखते हुए आज करहीडीह बस्ती दुर्ग में उषा ठाकुर एवं किशोर ठाकुर के निवास में 40-50 हिंदू परिवार को बुलाकर प्रार्थना की आड़ में उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था, जिसे बजरंग दल के द्वारा पहुँचकर पुलिस की मौजूदगी में उन पर कड़ी कार्यवाही की माँग की गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल विभाग सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, बजरंग दल दुर्ग जिला संयोजक सौरभ देवांगन, विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, बजरंग दल दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू, अखाड़ा प्रमुख आशुतोष तिवारी, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा के साथ सैकड़ो की संख्या में बजरंगी भाई उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.