Local & National News in Hindi
Header Top

अंतराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढे  

0 66

 

* उड़ीसा से गांजा लेकर भिलाई नगर आये तीन तस्कर सहित दो स्थानीय तस्करो को पकड़ने मे मिली सफलता*

* उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से बैग मे गांजा लाकर करते थे भिलाई , दुर्ग क्षेत्र मे बिक्री*

* आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ 07 अलग अलग पैकेटो मे रखे 07.055 किलोग्राम गांजा , बिक्री रकम 2400 रुपये ,घटना मे प्रयुक्त कार , 06 नग मोबाईल फोन , इलेक्ट्रानिक तौल मशीन सहित कुल 135000 रुपये की संपत्ती जब्त*

* 03 उड़ीसा निवासी तथा 02 दुर्ग निवासी सहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार*

दुर्ग 22 अप्रैल थाना भिलाई नगर / दिनांक 21.04.2025  विशेष सूत्रो से सूचना के आधार पर हास्पिटल सेक्टर निवासी सोनु ठाकुर अपने साथियों के साथ एक सफेद रंग के मारुति 800 कार मे नशीला पदार्थ (गांजा) की खरीदी बिक्री करने हेतु महाराणा प्रताप भवन के पीछे रेलवे स्टेशन रोड सीनू डेली नीड्स सेक्टर 07 भिलाई के पास एकत्र होकर मारुति 800 वाहन मे बैठा हुआ है। जिसकी सूचना पर टीम द्वारा एनडीपीएस. एक्ट के प्रावधानो के मुताबिक मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाकर, गवाहन को थाना तलब कर ,हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की कार मे बैठे सोनु ठाकुर , सोम चंदेल , दिलीप कुमार भोई , प्रेमराजकुमुरा , कोडरधर पात्रो को पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा बताया गया कि, कोदड़धर पात्रा अपने साथी प्रेमराज कुमुरा एवं दिलीपचंद भोई के साथ मिलकर गांजा को अलग अलग थैले मे रखकर ट्रेन से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन आता था जिसे लेने के लिये सोनु ठाकुर एवं सोम चंदेल आकर कार से उतई लेकर जाते थे जिसके बाद उतई एवं भिलाई मे विक्रय कर देते थे। आरोपीगणो के द्वारा उड़िसा से लाये गये गांजा कार मे रखकर रेलवे स्टेशन भिलाई नगर के पास कार मे बैठकर खरीदी बिक्री का हिसाब किताब करना करने हेतु एकत्रित होना बताया गया जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की मारुति 800 कार क्रमांक CG 07 ZD 3848 के अंदर रखे एक सफेद रंग की बोरी के अंदर अलग अलग 07 पैकेट मे रखे मादक द्रब्य गांजा 07.48 किलोग्राम बोरी सहित व शुद्ध गांजा वजनी 07.055 किलोग्राम एवं मादक पदार्थ खरीदी बिक्री के नगदी रकम 2400 रुपये 06 नग मोबाईल फोन , एक एटीएम कार्ड एक पेन कार्ड एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जुमला कीमती 135000 रुपये को इनके संयुक्त कब्जे से जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर विधिवत कार्यवाही कर अग्रीम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।

 

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की सुची – 1 सोनु ठाकुर पिता तुलसी ठाकुर उम्र 34 साल साकिन सेक्टर 09 हास्पिटल सेक्टर सड़क 10, क्वाटर नं. 04 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

2 सोम चंदेल पिता जैन लाल चंदेल उम्र 28 साल साकिन वार्ड क्र. 17 मिलपारा राकेश किराना , बस स्टैंड के पास उतई थाना उतई जिला दुर्ग

3 दिलीप चंद भोई पिता साधु राम भोई उम्र 28 साल साकिन मकान नं. 104 मानीकेरा पोष्ट मानीकेरा तह. व थाना एम. रामपुर जिला कालाहाण्डी उडिसा मो. नं.

4 प्रेमराज कुमुरा पिता बीपिन्द्र कुमुरा उम्र 36 साल साकिन डोमकार्लाकुंटा तह. व थाना एम. रामपुर जिला कालाहाण्डी उडिसा उडिसा मो. नं.

5 कोदड़धर पात्रा पिता गजिन्द्र पात्रा उम्र 29 साल साकिन ग्राम मानीकेरा पोष्ट मानीकेरा तह. व थाना एम. रामपुर उडिसा

Leave A Reply

Your email address will not be published.