Local & National News in Hindi
Header Top

जानलेवा हमले की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

0 79

 

* आरोपियों ने धारदार चाकू से किया था हमला*

* आरोपियों को महासमुंद के सरायपाली से किया गया गिरफ्तार*

* आरोपीगणों को भेजा गया जेल*

दुर्ग 04 जुलाई / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुशील कुर्रे उम्र 33 वर्ष ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.07. 2025 के रात्रि 08.00 बजे अपने घर के बाहर काली मंदिर के पास खड़ा था उसी समय आरोपीगण प्रार्थी के पास आये और पुरानी बातो को लेकर सभी आरोपीगण एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने तथा आरोपी अल्ला द्वारा जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से मारा। तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणो की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण घटना कारित कर महासमुंद में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को महासमुंद रवाना किया गया जहाँ से आरोपीगणो को घेराबंदी कर पकड़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। आरोपीगणों से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपीगणों को दिनांक 04.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिनाण्ड पर भेजा गया ।

आरोपीगणः- 1. अल्ला उफ्र लव उम्र 19 वर्ष साकिन जवाहर नगर

2. ईशु उर्फ इन्द्रकुमार जांगड़े उम्र 20 वर्ष साकिन जवाहर नगर

3. इमरान खान उम्र 25 वर्ष साकिन जवाहर नगर

4. ओमकार निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन जवाहर नगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.