Local & National News in Hindi
Header Top

चाकु मारने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0 27

 

*थाना पुरानी भिलाई की त्वरित कार्यवाही।

दुर्ग 08 जुलाई / मामले का विवरण इस प्रकार है कि *प्रार्थी राजकुमार जैन* पिता स्व. हुकुमचंद जैन उम्र 57 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार सिंधी मोहल्ला दिनांक 07.07.2025 को थाना पुरानी भिलाई उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक 05.07.2025 को साइकिल से भिलाई 3 एकता नगर जा रहा था कि शाम करीबन 4.15 बजे डबरा पारा चौक के आगे सर्विस रोड में डबरा पारा के अक्षय कुमार व उसके दोस्त दुर्गेश इसे रोक कर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा नहीं कहने पर दोनों मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए अक्षय के द्वारा प्रार्थी के पेंट में रखे नगदी रकम 2500/-रू. को लूटकर मोबाइल मांगने लगा जिसे नहीं कहने पर अक्षय कुमार भारती अपने पास रखे कटर निकालकर इसके दाहिने जांघ में वार कर दिया प्रार्थी के चिल्लाने पर दोनों भाग गए* जिसके बाद प्रार्थी आने जाने वाले से मोबाइल मांग कर लड़का निशांत को फोन कर सूचना देने पर तुरंत आकर आई एम आई अस्पताल खुर्सीपार में भर्ती होकर ईलाज कराया है।

 

नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. अक्षय कुमार भारतीय उर्फ अक्षय पासी पिता राजेन्द्र प्रसाद पासी उम्र 19 वर्ष निवासी डबरापारा उत्तर शिव मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.