Local & National News in Hindi
Header Top

धारदार चाकू लहराने वाले गिरफ्तार ….

0 64

 

दुर्ग / शिवनाथ नदी रोड जैन मंदिर रोड में आमजनो को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा  आरोपी को पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से जप्त किया एक धारदार चाकू।असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध दुर्ग पुलिस को दिनांक 25.08.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रात्रि के समय शिवनाथ नदी रोड जैन मंदिर रोड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तामेश्वर उर्फ सोनू निवासी डिपरा पारा कुआ चौक दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी  को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

आरोपी का नाम:- तामेश्वर उर्फ सोनू निवासी डिपरा पारा कुआ चौक दुर्ग

जप्त सामाग्री :- 01 लोहे का धारदार चाकू

Leave A Reply

Your email address will not be published.