Local & National News in Hindi
Header Top

01 वर्ष से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0 65

*आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चापड़ किया गया जप्त।*

दुर्ग ( उतई )  / दिनांक 02/11/2024 को प्रार्थी टीकाराम सोना पिता शांतिलाल सोना निवासी ग्राम जोरा तराई का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह जोरातराई के मार्केट से पैदल अपने घर जा रहा था तभी आरोपी दुरनो सोना व आकाश सिनने अपने हाथ में छपरा जैसा धारदार हथियार रखे थे प्रार्थी को दिखाकर बोले कि तुम्हारा भाई कल विवाद किया था तुम्हारे भाई और तुम्हारे परिवार का जो भी मिलेगा उसे जान से मार देंगे कहकर अपने पास रखे हथियार को आम सार्वजनिक स्थान में लहराने लगे और हथियार को दिखाकर विवाद करने की रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी आकाश सिनने पता मिलन चौक जोरा तराई को दिनाक 03/11/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभीरक्षा में भेजा गया था, तथा आरोपी दुरनो सोना अपने गिरफ्तारी के भय से घटना करने के उपरांत से फरार था फरार आरोपी का नियमित रूप से उसके छिपने के सम्भावित जगह पर पतासाजी किया जा रहा था। आरोपी दुरनो सोना के ग्राम जोरातराई में आने की जानकारी मिलने पर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के निशानदेही पर एक नग लोहे का चापड़ धारदार हथियार को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।               आरोपी का नाम –

दोरनो सोना पिता बिनार सोना उम्र 30 वर्ष पता – बाजार चौक जोरताराई थाना उतई जिला दुर्ग

गिरफ्तारी दिनांक – 29/08/2025

Leave A Reply

Your email address will not be published.