*प्रताडना से तंग होकर नव विवाहिता ने की आत्म हत्या।*
*न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
दुर्ग 02 सितम्बर / मामला थाना मोहन नगर दुर्ग का जहां दिनाँक 28.08.2025 को सूचनाकर्ता आमेश्वर सिंह पिता स्वं श्री राम बडाई उम्र 63 साल निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित आकर बताए की प्रीति सिंह पति मुकेश सिंह उम्र 25 साल निवासी गेदी डबरी दुर्ग द्वारा अपने घर पर फांसी लगा कर आत्म हत्या करने की सूचना पर थाना मोहन नगर मे मर्ज जाँच दौरान मृतिका के पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे द्वारा लगातार प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर मर्ज जांच बाद आरोपीगण मृतिका के पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे को थाना मोहन नगर में पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफतार आरोपी :–
01.मुकेश कुमार सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
02.आमेश्वर सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग।
03.गिरिजा देवी निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
04.योगिता दुबे निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई जिला दुर्ग ।
