Local & National News in Hindi
Header Top

सट्टा पट्टी लिखने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 85

सटोरियों के विरूद्ध पर सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की कार्यवाही।

पोलसायपारा सलीम बिरयानी के पास दबिश देकर सट्टा खेलाने वाला 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम बरामद।

दुर्ग / सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 11.09.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पोलसायपारा सलीम बिरयानी दुर्ग के पास सट्टा पट्टी का अवैध कार्य किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस व्दारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन ताकियापारा जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी विभिन्न अंको में लिखा हुआ, एक डाट पेन, नगदी रकम 2,760/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन ताकियापारा जिला दुर्ग

Leave A Reply

Your email address will not be published.