राज्य सभा सांसद ने किया छात्र–छात्राओं को टेबलेट वितरण

दुर्ग – राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय सरोज पांडेय जी के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई के होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कल्पना के अनुरूप विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय जी ने बधाई व शुभकामनाएं दी । उन्होनें कहा उन्हें भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अभाव न रहे जैसा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत के प्रत्येक बेटे एवं बेटियों को उच्च तकनीकी शिक्षा मिले तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर विश्व में देश का मान बढ़ाएं तथा अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़े हो सके । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण तथा कर्मचारी गण भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
