‘मया के संदेश’ संचालिक उर्वशी साहू व ‘हमर लोककला मंच’ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के संयुक्त आयोजन द्वारा कला के क्षेत्र में इस संस्था के माध्यम से आने वाले 20 फरवरी 2024 को स्व. डॉ. स्वर्ण कुमार साहू (गीतकार-चरामदास चोर, हबीब तनवीर कृत) के नाम से पुरोधा कला सम्मान का आयोजन राजेन्द्र पार्क दुर्ग में होने जा रहा है इस कार्यक्रम में बहुप्रतिभा से जुड़े पुराने कलाकारों का सम्मान होगा, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी ।
यह आयोजन शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री, छ.ग. शासन, अध्यक्षता माननीय गजेन्द्र यादव जी विधायक, दुर्ग शहर, विशेष अतिथि-माननीय ललील चंद्राकर विधायक ग्रामीण दुर्ग व योगेश अग्रवाल छ.ग. फिल्म इण्डस्ट्री एसोसिएन अध्यक्ष व छ.ग. राईस मिलर्स एसोसिएन अध्यक्ष साथ ही माननीय धीरज बाकलीवाल जी महापौर दुर्ग की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्मपन्न होगा।
कार्यक्रम में छ.ग. के विभिन्न लोक कलाकारों के साथ छ.ग फिल्म कलाकारों का भी कार्यक्रम के साथ उपस्थिति रहेगा , साथ ही सभी का सम्मान भी इस मंच के माध्यम से किया जाएगा।
यह सूचना उर्वशी साहू लोक कला संस्था ‘मया के संदेश’ रायपुर नाका, दुर्ग व शिवाकांत तिवारी ‘हमर लोककला संस्था’ दुर्ग के द्वारा दिया गया।
