Local & National News in Hindi
Header Top

भुवाल राजपूत वंश का पारिवारिक वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ

0 413

भुवाल राजपूत वंश का पारिवारिक वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।

 

साजा जिला बेमेतरा _बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भुवाल वंश सती माता मंदिर समिति सोनपांडर के द्वारा आयोजित प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भुवाल परिवार का तीर्थ स्थल सती माता इंदिया देवी वीर मस्ताना के स्मृति शेष, मंदिर प्रांगण में पूरे छत्तीसगढ़ के भुवाल परिवार के सदस्य सैकड़ों की संख्याओं में उपस्थित होकर सुबह 9 बजे से बारी बारी से व्यक्तिगत मंदिर में पूजा अर्चना करके मनोकामना किये ।और एक सामुहिक महाआरती उपस्थित भुवाल परिवारजन द्वारा किया गया तत्पश्चात् प्रसाद वितरण कर मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भुवाल राजपूत वंशावली के बेवसाइट निर्माणकर्ता दशरथ सिंह भुवाल ने परिवार के बड़े बुजुर्गों के हाथों 26 डिजिटल फाइलों का लोकार्पण कराकर आयोजन में उपस्थित परिवार के सभी लोगो को अपने-अपने मोबाइल पर घर में वंश वृक्ष देखने की प्रक्रिया से अवगत कराया ।सचिव प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व भुवाल परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सती माता मंदिर समिति के द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। जिसमे पंकज कुमार भुवाल रायपुर को जिनकी अध्यक्ष कार्यकाल में महासभा के द्वारा रायपुर उपसमिति को उत्कृष्ट उपसमिति के रूप में पहचान दिलाकर सम्मान दिलाये, तेजबहादुर सिंह भुवाल रायपुर जिन्होंने लगातार अपने विभाग से नेतृत्व कर गणतंत्र दिवस दिल्ली परेड ग्राउंड में मनोरम झांकी टीम नेतृत्व लेकर सम्मान अर्जित करते आ रहे है,कुमारी काव्या भुवाल जिन्होंने मुंबई के थियेटर में अपनी प्रतिभा दिखाई,श्रीमती नीमा भुवाल सोनपांडर द्वारा प्रतिवर्ष पूजा थाली सजाने व भोग के लिए रोठ बनाने के फलस्वरूप प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया ।

बसंत पंचमी उत्सव, पारिवारिक मिलन समारोह के मुख्यातिथि भुवाल परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार सिंह भुवाल थे अध्यक्षता दशरथ सिंह भुवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश सिंह भुवाल,बीरेंद्र सिंह भुवाल,संतोष सिंह भुवाल सोनपांडर,बहोरन सिंह भुवाल धौराभाठा,पंकज भुवाल रायपुर,ललित सिंह भुवाल सोनपांडर, लोकेन्द्र सिंह भुवाल राजनांदगांव, सनत सिंह भुवाल कमकाबाड़ा,धर्मेंद्र सिंह भुवाल साजा, महेश सिंह भुवाल दुर्ग, सुनील सिंह भुवाल रायपुर, रमेश सिंह भुवाल दुर्ग, श्रीमती गोमती भुवाल दुर्ग, श्रीमती यशोदा बाई गोड़मर्रा ।

श्रीमती दुर्गा भुवाल ने भुवाल राजपूत वंशावली पत्रिका के प्रकाशन की सम्पूर्ण व्यय की राशि वहन करने की घोषणा की । साथ ही मंच पर प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । जिसमें प्रधान संपादक दशरथ सिंह भुवाल,व संपादक मंडल में ललित सिंह भुवाल, पंकज सिंह भुवाल, मुरारी सिंह भुवाल, लोकेंद्र सिंह भुवाल, रोहितास सिंह भुवाल, दीपक सिंह भुवाल पीथमपुर,शरद सिंह भुवाल गोपालभैना, तेजबहादुर सिंह भुवाल, सुनील भुवाल रहेंगे । संचालक मंडल भुवाल वंश सती माता मंदिर समिति सोनपांडर के सभी पदाधिकारियों को पुनः 3 वर्ष के लिए सभी व्यवस्था को सम्हालने की जिम्मेदारी पुनः परिवार के उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गई । तथा आने वर्ष से खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न आयोजनों के लिए प्रमुख दायित्व कौशलेन्द्र सिंह भुवाल गोड़मर्रा अमलेश्वर ,शशांक भुवाल, मनीष भुवाल,कु, सुभि भुवाल, सुनील भुवाल गोड़मर्रा, श्रीमती नीमा भुवाल को और सक्रिय सदस्यों को शामिल कर सफल बनाने की सहमति जताई ।

इस वर्ष के बसंत पंचमी अवसर पर प्रमुख यजमान,प्रसादी व भोजन व्यवस्था स्व, बांके सिंह भुवाल परिवार गोड़मर्रा के कौशलेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, तेजबहादुर सिंह भुवाल के द्वारा किया गया था। और आने वाले वर्ष 2025 बसंत पंचमी अवसर पर भोजन व्यवस्था लोकेन्द्र सिंह भुवाल सोनपांडर राजनांदगांव के द्वारा किये जाने की घोषणा किया गया । भुवाल परिवार के पारिवारिक मिलन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग अश्विनी सिंह भुवाल भोजन व्यवस्था,रोहिताष सिंह भुवाल मीडिया प्रभारी, अन्य मंच व पूजा अर्चना व्यवस्था छत्रपाल भुवाल का रहा

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव मुरारी सिंह भुवाल ने किया वर्ष के अंतर्गत परिवार के दिवंगत परिजनों के आत्मा को शांति के लिए दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन निर्माण समिति अध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.