CG में पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, एक करोड़ सात लाख से ज्यादा के गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि महासमुंद जिला पुलिस के सिटी कोतवाली पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 14 किलो 9 सौ ग्राम गांजा आरोपियों से बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी दो आरोपी तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया शेगांव महाराष्ट्र और पवन पाण्डे पिता बाबूलाल पांडे अमरावती महाराष्ट्र से एक क्विंटल 64 किलो 9 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।

वहीं सिंघोड़ा पुलिस ने वीरेंद्र सिंह पिता उमेद सिंह रोहतक हरियाणा निवासी से 50 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर मामले को विवेचना में लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक डिजायर कर और एक मारुति जिप्सी भी बरामद की है।
