Local & National News in Hindi
Header Top

पटवारी का स्थानांतरण

0 109

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ रायपुर  द्वारा दुर्ग कलेक्टर महोदय भू अभिलेख शाखा को ज्ञापन सौंपा गया।

दुर्ग _लगभग एक वर्ष पूर्व तीन वर्षों से एक ही स्थान पर

पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण किया गया था। ऐसे में जिन पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें वर्तमान में पदस्थ हुये लगभग एक ही वर्ष हुआ है ।

शिक्षा सत्र के अन्तिम पढाव में स्थानांतरण होने से आश्रित परिवार के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी । क्योकि सभी शैक्षणिक संस्थाओं की परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है । हस्थानांतरण होने से आश्रित परिवार के बीमार सदस्यों की स्वास्थ्य सेवायें भी प्रभावित  हो रही है ,स्थानांतरित पटवारियों में कुछ ऐसे पटवारियों की सेवा अवधि 6 माह या एक वर्ष ही शेष रह गया है। बार-बार पटवारियों का स्थानांतरण करने से विभागीय कार्य भी प्रभावित होते है । पटवारी भी हतोत्साहित है ।अतः करबद्ध निवेदन है कि उपरोक्तानुसार निवेदन को स्वीकार करते हुये, स्थानांतरण को स्थगित करने की असीम कृपा करेगें ।

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ आपका सदैव आभारी रहेगा । पूर्ण आशा एवं विश्वास के साथ !

Leave A Reply

Your email address will not be published.