Local & National News in Hindi
Header Top

हेलमेट एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

0 25

दुर्ग _जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग आज फिर से हेलमेट एवं मतदाता जन जागरूकता पुरुष हेलमेट रैली निकाला गया।

वाहनों में यातायात नियम एवं मतदान संबंधी तख्ती लिये जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पुरूष अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षक द्वारा दुर्ग शहर भ्रमण किया गया।

आज रैली में 250 पुरूष अधिकारी/कर्मचारी/शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा रैली के समापन उपरांत यातायात नियम एवं मतदान करने की शपथ दिलाया गया।

दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर आज दिनाक  22 फरवरी को हेलमेट एवं मतदाता जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया जिसमें 250 शिक्षा विभाग के शिक्षक गण शामिल हुए।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीष ठाकुर के नेतृत्व में लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक करने लिये किये जा रहे प्रयास के तहत आज दिनांक 22 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी पुरूष शिक्षक गण एवं यातायात के अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। पुरूष हेलमेट जागरूकता रैली को श्री अश्वनी देवांगन, सीईओ जिला पंचायत दुर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य वाहन चालको को हेलमेट एवं यातायात नियमों तथा मतदान के प्रति जागरूक करना जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी के पुरूष अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकगण तथा यातायता के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा वाहन में यातायात नियम संबंधित वाहनो में तख्ती लिये पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, बस स्टेण्ड होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुआ। रैली समाप्ति उपरांत उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री सतीष ठाकुर द्वारा यातायात नियम एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.