जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग व्दारा जिले में पदभार ग्रहण करते ही जिले के थाना/चौकियों में लंबित गिरफ्तारी एवं बेमियादी वारण्टों को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारण्टियों की अभियान चलाकर अधिक से अधिक वारण्टियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 18.02.2024 से 25.02. 2024 तक जिले में लम्बे समय से फरार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान लगभग 183 गिरफ्तारी / बेमियादी वारण्ट तामील कर वारण्टियों को जेल भेजा गया। विगत सप्ताह भी चलाये गये अभियान में 175 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । इस प्रकार 02 सप्ताह में 358 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर वारण्ट तामील कर जेल भेजा गया। वारण्टियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ब्रेकिंग
अपहरण कर लूटपाट की वारदात
सतर्क रहें सावधान रहें.......
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सतर्क से आरोपी जेल में
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का छत्तीसगढ़ कार्यालय का उद्घाटन
वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरदाना पर छात्रों का भविष्य......
16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई
दुर्ग निगम महापौर , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी ...
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम दुर्ग जिले में
छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी
Prev Post
Next Post
