” आवश्यक सूचना “
दुर्ग _ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचित किया गया है कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल में लैपटॉप लेकर घूम-घूम कर लोगों को केवाईसी महतारी वंदन योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं को अपडेट करने के नाम से उनके व्यक्तिगत डेटा को पूछ कर धोखा दिया जा रहा है यदि ऐसा कोई व्यक्ति आपके वार्ड पारा मोहल्ला में दिखाई देता है तो सर्वप्रथम ऐसे व्यक्ति का अपने मोबाइल में फोटो एवं उसके गाड़ी का फोटो अवश्य खींचे उन व्यक्तियों को कदापि अपना उत्तर या बैंक संबंधी जानकारी ना ऐसे व्यक्ति की तत्काल सूचना डायल 112 या संबंधित थाने को आवश्यक रूप से सूचित करें जिससे आप लोग के सहयोग से ऐसे व्यक्तियों या ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जा सके।
