महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन कार्यक्रम , पद्मनाभपुर विवेकानंद भवन में लाईव प्रसारण सफल।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि का अंतरण किया गया।
जिले में बाल विवाह मुक्त के लिए विधायक ने दिलाई शपथ। एवम नया राशन कार्ड का भी वितरण किया गया।




दुर्ग _ 10 मार्च 24 को नगर निगम महतारी वंदन योजना अंतर्गत महतारी वंदन सम्मेलन कार्यकम आज दिनांक 10 मार्च 2024, रविवार समय प्रातः 11:00 बजे कार्यकम स्थान-साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में आयोजित।जिसके लाईव प्रसारण हेतु नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग स्वामी विवेकानंद भवन, पदमनाभपुर में आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई । कार्यकम के सफल कियान्वयन के मोहेन्द्र साहू, उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सफल रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन से ऑनलाईन जुड़कर लोगों को सम्बोधित किया। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि का अंतरण किया गया। इस योजना से बड़ी संख्या में राज्य एवं दुर्ग शहर की महिलाएं लाभान्वित हुए।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए आज जिले में महतारी वंदन योजना कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को विधायक गजेन्द्र यादव ने बाल विवाह रोकथाम के लिए अपने परिवार में कभी भी बाल विवाह नही करने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदैव विरोध करने, बाल विवाह रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बचपन खत्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बाल विवाह का सीधा असर न केवल लड़कियों पर, बल्कि उनके परिवार और समुदाय पर भी होता हैं। लड़का-लड़की की शादी सक्षम हो जाने के बाद करनी चाहिए।
