
दुर्ग – जेवरा सिरसा धमधा रोड में स्थित देव संस्कृति कॉलेज में 26 जनवरी 2024 से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत भारत सरकार के गाइडलाइन अनुसार 7 दिवसीय सिलाई ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) सुबह 09 से शाम 05 बजे तक दिया जा रहा है। इस योजना में शामिल होने के लिए कोई भी जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके है अपना आवेदन ऑनलाइन भर कर शासन के योजना का लाभ ले सकते है।
नोट: देव संस्कृति कॉलेज में केवल सिलाई का ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है बाकी अन्य प्रशिक्षण के लिए दूसरा केंद्र में व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण हेड इंचार्ज टिकेंद्र बंछोर ने बताया कि 6 ट्रेनर है जो TOT सर्टिफाइड है, अभी तक 21 बेच हो चुका है एक बेच में लगभग 45 प्रशिक्षु ट्रेनिंग में रहते हैं इस प्रकार लगभग 1 हजार महिलाएं ट्रेनिंग ले चुके हैं। टिकेंद्र ने आगे बताया कि प्रशिक्षु को 3000 आने जाने का खर्च के रूप में एवं 1000 खाना खर्च के रूप में इस प्रकार 4000 प्रशिक्षु के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा एवं 15000 का टूलकिट ई वाउचर भी दिया जाएगा। टिकेंद्र ने आगे यह भी बताया कि फरवरी माह 24




से हम लोग प्रशिक्षु को चाय नाश्ता भी दोपहर में दे रहे हैं।
………..आज श्री टेक्नोलॉजी दुर्ग में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को जिला बैंक द्वारा ऋण के संबंध में जानकारी दी गई। लोन के बारे में भी बैंक के द्वारा बताया गया।
जनहित में जारी _ कोई भी फर्जी कॉल से सतर्क रहे उन पर भरोसा ना करें कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को कोई भी OTP या बैंक की डिटेल ना दें।

