Local & National News in Hindi
Header Top

अंतर्राज्यीय नशे के कारोबारियों …..,……

0 89

 

दुर्ग _ जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर मिलाई) सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दुर्ग) अभिषेक झा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) रीया मिश्रा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराय) हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हरिश पाटित (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में एवं एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय व थाना प्रभारी कुम्हारी उप निरीक्षक डी.डी. वर्मा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की पंजाब निवासी निशांत सिंह एवं सतेन्दर सिंह पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) लेकर आये है जिसे लोकल सप्लाई करने के लिए कुम्हारी क्षेत्र में घूम रहे है, कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी निशांत सिंह एवं सतेन्दर सिंह को पकड़ा गया। मौके पर विधिवतु इनकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपियों के अलग-अलग कब्जे से जुमला 16 ग्राम मायक पदार्थ हेराईन मिला। जिससे मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त नशीली पदार्थ जुमला कीमती तकरीबन 11 लाख रूपये की मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। मौके पर ही आरोपियों के विरूद्ध विशिवत् कार्यवाही की गयी। थाना कुम्हारी से आरोपियों के विरुद्ध अपराय क्रमांक 69/2024 धारा 22(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सऊनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक भावेश पटेल, रिन्कू सोनी, राकेश अन्ना, मुनित कुमार, राकेश चौधरी, अजय गहलोत थाना कुम्हारी से सउनि अजय सिंह, आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, विनेश शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम –

01. निशांत सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 28 साल निवासी मानकपुरा थाना सराय

अमानत खान जिला तरनतारन पंजाब। 02. सतेन्दर सिंह पिता बलजीत सिंह उम्र 25 साल निवासी मानकपुरा थाना सरायअमानत खान जिला तरनतारन पंजाब।

Leave A Reply

Your email address will not be published.