

दुर्ग _आज दिनांक 19 मार्च 24 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के निर्देश एवं पुलिस अध्यक्ष यातायात सतीश ठाकुर सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्केट क्षेत्र, इंदिरा मार्केट, पावर हाउस, आकाश गंगा एवं प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड, कैनाल रोड, दुर्ग स्टेशन रोड साथ ही नेशनल हाईवे में खड़े भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, नो पार्किंग के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दो पहिया वाहनों को क्रेन से यातायात कार्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनों पर नो पार्किंग स्थल पर ही लॉक लगाया गया यह कार्यवाही भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगा।
