Local & National News in Hindi
Header Top

सावधानी हटी दुर्घटना घटी…….

0 139

दुर्ग_ 19/03/24 (सीजी फास्ट न्यूज) दुर्ग जिले गंजपारा वार्ड 37 में आज सुबह करंट की चपेट में आने से बहू और ससुर की मौत हो गई। बहू नहाने के बाद तार में कपड़े सुखा रही थी, तभी करंट लगने से चिपक गई। उसे देख ससुर बचाने पहुंचा, वो भी चपेट में आ गए। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।

जानकारी के अनुसार, मंजू सोनकर (30 वर्ष) के करंट लगने की सूचना मिलने पर शेखर सोनकर(ससुर) झाडू लेकर उसे छुड़ाने लगे और वो भी चिपक गए। बिजली विभाग से बिजली की सप्लाई को बंद कराया गया।

जब तक बिजली गुल हुई, तब तक बहू और ससुर की मौत हो चुकी थी। उन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल एंबुलेंस से ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को मर्चुरी में पीएम के लिए रखवा दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.