Local & National News in Hindi
Header Top

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ………

0 150

बस्तर _ 20 मार्च 2024 मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन बस्तर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद शिक्षिका की मौत हो गयी। घटना के बाद शिक्षक परिवार में शोक का महौल है। घटना बस्तर जिले के चोकर इलाके का है। शिक्षिका का नाम गीतांजलि नाग है, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोकर में पदस्थ थी। वो गर्भवती थी, जब उनकी तबीयत बिगड़ गयी, तो उन्हें धमतरी के गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने शुरुआत में सब कुछ ठीक बताया।लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को ये जानकारी दी, कि गर्भवती शिक्षिका का प्लेटलेट घट रहा है और बल्ड में भी कुछ इंफेक्शन हो रहा है। बच्चे को तुरंत आपरेट कर निकालना होगा। आपरेशन की तैयारी की गयी। शिक्षिका गीतांजलि ने जुडवां बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आपरेशन के बाद शिक्षिका फिर से होश में नहीं आयी। बीच में कुछ देर के लिए होश में आयी भी थी, आपरेशन के 6 घंटे बाद देर रात उनका निधन हो गया।

शिक्षिका ने दो जुड़वां बेटे को जन्म दिया था। दोनों का वजन 1 किलो और 1.5 किलो है। काफी कम वजन की वजह से उन बच्चों की भी तबीयत बिगडने लगी, जिसके बाद बच्चे को रायपुर पेटल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत भी गंभीर है। आपको बता दें कि गीतांजलि नाग व्याख्याता एल बी के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोकर में पदस्थ थी। संकुल केंद्र चोकर के अंतर्गत शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोकर पदस्थ शिक्षिका गीतांजलि नाग व्याख्याता के निधन पर शिक्षकों ने दुख जताया है।

व्याख्याता शिक्षक के पति बीएसएफ में पदस्थ थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने फोर्स की नौकरी छोड़ दी थी और बस्तर अपनी पत्नी के पास वापस लौट आये थे। इस बीच पत्नी के निधन पर वो भी बूरी तरह से टूट गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.