दुर्ग _ (सीजी फास्ट न्यूज) जिला दुर्ग अध्यक्ष वेणु माधवराव (राष्ट्रीय बजरंग दल) द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन के माध्यम से सूचित किया कि दिनांक-23/03/2024 को विभिन्न स्थानों में होली इवेंन्ट/ सामारोह के नाम पर लडके व लडकियों को पास दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 250-1000 रू. है। इन इवेंटों में मुख्य तौर से लडके व लडकियां अर्ध नग्न वस्त्र पहनकर व अत्यधिक नशों में धुत होकर नाचते गाते है, जिस कारण पूर्व में गंभीर घटनायें हुई है और वर्तमान में भी होने की आंशंका है जैसे कि मारपीट, चाकुबाजी, रेप आदि। हमारे संज्ञान में आया है कि दिनांक-23/03/2024 में शहीद दिवस के दिन जोगीरा इंवेट का आयोजन भिलाई क्लब में किया जा रहा है तथा इसके रोकने के लिये शासन व प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसे आयोजन हमारे भारतीय सभ्यता व सविंधान के खिलाफ है। ऐसे कार्यक्रम हमारे सभ्य समाज पर विपरीत प्रभाव डालते है।
यह कि, 23/03/2024 शाहदत दिवस के रूप में मनाया जाता है और इन कार्यक्रमों के आयोजनो से शहीदो का अपमान व उनके सपनो को तार-तार करने की कोशिश है और समाज पर विपरीत असर डालता है। हम अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल इस प्रकार के अश्लील कार्यक्रमों का घोर विरोध करता है। यदि शासन-प्रशासन इसे बंद नही करता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल इसे बंद करायेगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि इन कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से बंद कराये जाने की कृपा करें।
