Local & National News in Hindi
Header Top

किसान अपने फसलों नुकसान की मुवावजा के लिए……..

0 57

*बेमौसम तेज आंधी बारिश से सभी फसलों को हुआ*नुकसान*, *तेज हवा से गेहूं की फसल खेत में गिरी,60 स

दुर्ग (सीजी फास्ट न्यूज़) छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों तक लगातार बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। जिसमें रबी फसल के अंतर्गत चना और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद किसानों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए आपदा के तहत फसल क्षति मुआवजा की मांग की है।दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम नंदकट्टी क्षेत्र में कई एकड़ खेत में लगी फसल बारिश में बर्बाद हो गई है।रबी फसल को नुकसान हुआ है, खासकर चना, मसूर और सरसों की फसल को काफी अधिक नुकसान हुआ है। बारिश के साथ-साथ हवा के कारण कई जगह पर गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। रवि फसलों में 60 से 75% तक नुकसान हुआ है।कृषक व पूर्व जनपद सदस्य महेश ताम्रकार,हीरा राम सिन्हा, संजय ताम्रकार,तीरथ सिन्हा, मूलचंद सिंहा, संजय साहू ,देवेंद्र ताम्रकार, राजकुमार यादव।

Leave A Reply

Your email address will not be published.