Local & National News in Hindi
Header Top

स्कॉर्पियो ड्राइवर की लापरवाही से भिलाई इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी डायरेक्टर की मौत

0 110

दुर्ग _ (सीजी फास्ट न्यूज़) मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 23 मार्च 24 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास राजेंद्र पार्क दुर्ग चर्च के पास स्कॉर्पियो की सामने दरवाजा से टकराकर ट्रेलर की चपेट में आने से हेमंत कुमार केसरिया उम्र 51 साल निवासी शांतिपारा भिलाई की दर्दनाक

मौत हो गई।

मृतक भिलाई इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी डायरेक्टर ,सिक्योरिटी गार्ड को पेमेंट देने के लिए अंजोरा दुर्ग गया हुआ था वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा होने के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बी एम शाह सुपेला हॉस्पिटल लेकर गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा जांच करने पर मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई देवनारायण केसरिया निवासी ग्राम जुनवानी खमहरिया ने बताया कि अंजोरा में सिक्योरिटी गार्ड को पेमेंट करने के बाद मृतक के पास ₹ 70000 नगदी बचा हुआ था, डेढ़ से दो तोला के आसपास सोने का चैन पहना हुआ था। पैसा और सोने की चैन गायब हो गया अंगूठी को भी निकलने की कोशिश की लेकिन निकालने में नाकामयाब रहे। पैसा और सोने की चैन निकालने वालों की पता नही चल पाया।

सोचने की बात यह है कि पास में सरकारी हॉस्पिटल होते हुए बी एम शाह हॉस्पिटल क्यों लेकर गया, नो एंट्री एरिया में ट्रेलर कैसे घुसा, स्कॉर्पियो बीच सड़क पर कैसे खड़ा रहा जबकि पास में यातायात पुलिस था।

अगर स्कॉर्पियो ड्राइवर दरवाजा नहीं खोलता तो आज ऐसी दर्दनाक हादसा होने से बच जाता मृतक अपने परिवार के बीच होता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.